काले गेंहू की खेती से किसान हो सकते हैं मालामाल जो बिकती है सामान्य गेंहू से 4 गुने कीमत में

Black Wheat - काले गेंहू की खेती से किसान हो सकते हैं मालामाल जो बिकती है सामान्य गेंहू से 4 गुने कीमत में। आईए जानते हैं इन काले गेंहू की खासियत के बारे में 

kale gehu ki kheti kaise karen

हैलो किसान भाइयों जैसे की रबी की सीजन शुरू हो गया है जिसमे कोई किसान गेंहू की बुवाई कर चुके हैं और करने वाले हैं। अगर आप ऐसी गेंहू की किस्म खोज रहे हैं जो आपको ज्यादा से ज्यादा उत्पाद दे और जिससे हमे अच्छा मुनाफा भी मिले। आज हम एक ऐसी गेंहू के प्रकार के बारे में बताएंगे जिसे काफी कम किसान इसकी खेती करते हैं शायद आपने इस गेंहू को देखें होंगे या फिर सुने होंगे जिसका नाम है काली गेंहू (Black Wheat)  इस गेंहू से कोई किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। आईए जानते हैं इस गेंहू के बारे में।

काले गेंहू की खेती।

इस गेंहू को भी सामान्य गेंहू की तरह रबी के सीजन में ही बोया जाता हैं इस गेंहू को नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के शुरुआत में बोया जाता हैं। प्रति हेक्टेयर भूमि में इसका बीज 40 से 50 किलो ग्राम तक बोया जाता है इसकी सिंचाई लगभग 4 से 5 में हो जाती हैं यह आपकी जमीन पर भी निर्भर करता हैं साथ ही याद रखे की इस गेंहू की कलियां खिल जाए और दूध भर हो जाए तब इसमें सिंचाई जल्दी कर देनी चाहिए। ताकि दाने अच्छे से बने।

काले गेंहू की कटाई का समय 

काली गेंहू की कटाई जो किसान इस गेंहू की खेती कर चुके है उनका मानना है कि जब दाने में कोठरता आ जाए और दाने में 15 से 20% नमी बचे तो इसकी कटाई शुरू कर सकते हैं नमी रहते हुए कटाई करने का यही फायदा होता है कि गेंहू की कलियों से दाने बाहर न गिरे। साथ ही इस गेंहू की पैदावार लगभग 1 बीगा खेत में 17 से 25 क्विंटल तक उत्पाद मिलता हैं।

काले गेंहू की बाजार में कीमत 

मार्केट में काले गेंहू की कीमत सामान्य गेंहू की तुलना में 3 से चार गुना अधिक होती हैं इस गेंहू की कीमत 8000 रुपए तक चलती हैं जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता हैं

Aarav

हैलो दोस्तों मेरा नाम है आरव और में इस वेबसाइट पर एमपी न्यूज़ और कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी से रिलीटेट आर्टिकल लिखता हूं। और मुझे इन क्षेत्र में रुचि है

और नया पुराने

نموذج الاتصال